फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल में तालिबान ने किया हमला, 4 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह भारी हथियारों से लैस चरमपंथियों ने रॉकेटों और स्वचलित हथियारों से हमला किया।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक हमला अब समाप्त हो गया है। चार हमलावर मारे गए हैं। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुल आगा हाशमी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि सभी हमलावरों को मार दिया गया है।

चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर बेहद कडे सुरक्षा बंदोबस्तों के बावजूद नजदीक की एक खाली इमारत में घुसने में कामयाब रहे। इसी इमारत से एयरपोर्ट पर हमला किया गया।

हमले के बाद काबुल हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और सभी उडानों को दूसरे शहरों की ओर भेज दिया गया है।

इससे दो दिन पहले ही पकतिता प्रांत में हुए एक बम धमाके में कम से कम 42 लोग मारे गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें