फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार देशों से गुजरते हुए पैदल तय की 2292 किमी की दूरी

Thu, 27 Sep 2012 01:33 AM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के एक सेवानिवृत्त जोड़े ने पैदल ही अविश्वसनीय रूप से 2292 किमी की दूरी तय कर ली है। उन्होंने चार देशों से गुजरते हुए इटली पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्हें इसकी प्रेरणा अपनी बेटी द्वारा गिफ्ट में दिए गए एक पेडोमीटर से मिली।
विज्ञापन


माइक हिग्गिंस (61) और उनकी पत्नी जेनेट (65) को यहां अपने घर से इटली पहुंचने में 148 दिन लगे। दोनों पति-पत्नी सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। चार साल पहले जब उनकी बेटी ने उन्हें पेडोमीटर लाकर दिया था तो उन लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन इसी की बदौलत उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया। मालूम हो कि पेडोमीटर एक डिवाइस है, जो इंसान के हर कदम को काउंट करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें