फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में तूफान से 22 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में कुछ जगहों पर रविवार रात आए भीषण तूफान की वजह से कम से कम 22 लोग मारे गए हैं। तूफान के कारण पांच जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


बोगरा जिले में जान-माल का सबसे अधिक नुक़सान होने की खबर है। बोगरा राजधानी ढाका के उत्तर में करीब 228 किलोमीटर की दूरी पर है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

मकानों को नुकसान
बोगरा के मुख्य ज़िला प्रशासक शफिकुर रजा बिसवास का कहना है कि जिले में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से अधिक लोग घायल बताए जाते हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तूफान से बड़ी संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है। कई पेड़ उखड़ गए और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें