यूक्रेन के गृह मंत्रालय का कहना है कि देश के पूर्वी हिस्से में मारिओपोल शहर में हुए रॉकेट हमलों में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं जबकि 80 अन्य घायल हो गए हैं।
मारिओपोल शहर रूस और रूस का हिस्सा बने यूक्रेन के इलाके क्राइमिया के बीच में पड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि रूस समर्थक विद्रोहियों ने एक बाजार और रिहायशी इमारत को निशाना बनाया।
स्वघोषित दोनेत्स्क रिपब्लिक के प्रवक्ता ने इन हमलों में अपना हाथ होने से इनकार किया है। यूक्रेन और नैटो का कहना है कि रूस इन विद्रोहियों का समर्थन कर रहा है।