फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूनीशिया में चरमपंथी हमला, 19 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश में बंधूकधारियों के हमले में 17 विदेशी पर्यटकों समेत 19 लोग मारे गए हैं। ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब इसीद का कहना है कि मारे गए विदेशी पर्यटकों में इटली, स्पेन और जर्मनी के पर्यटक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर और एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया है। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने एक म्यूज़ियम पर हमला किया। एक स्थानीय रेडियो के अनुसार यूरोपीय देशों के कई पर्यटकों को बंदूकधारियों ने बंधक बना लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

संसद के पास हमला

गोलीबारी की घटना मध्य ट्यूनिश के संसद भवन के पास बार्डो म्यूज‌ियम में हुई। हमले के समय सांसद आतंकवाद निरोधी विधेयक पर चर्चा कर रहे थे। संसद को अब खाली करा दिया गया है।

ट्यूनीशिया के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि म्यूज़ियम के अंदर घुसे दो चरमपंथियों को सुरक्षा बलों ने घेरा हुआ है। कुछ बंधकों को मुक्त करा लिया गया है, लेकिन कुछ विदेशी सैलानी अब भी बंधक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें