फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 18 लोगों की मौत

Sun, 02 Jul 2017 04:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार को हुए आत्मघाती बम धमाके में अब तक 18 लोगों के मौत की खबर है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, सीरियाई पुलिस तीन संदिग्ध कारों का पीछा कर रही थी। ये कारें राजधानी दमिश्क में घुसने की कोशिश कर रही थीं। पुलिस इनमें से दो कारों को रोकने में सफल हुई। लेकिन तीसरी कार शहर के पूर्वी हिस्से तहरीर चौराहे में घुस गई।
विज्ञापन


यहां हमलावरों को घेर लिया गया। इसके बाद हमलावर ने आत्मघाती बम धमाके को अंजाम दिया।  रविवार को हुए इस धमाके में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। सीरिया के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक, हमलावरों ने इन बमों को रमजान के बाद काम शुरु होने के पहले दिन को ध्यान में रखते हुए भीड़ भरी जगहों में रखने की योजना बनाई थी।
#UPDATE At least 18 people killed as car bombers strike #Damascus https://t.co/Mrf65gLa41 pic.twitter.com/hkFuTPE4sg— AFP news agency (@AFP) July 2, 2017
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने सना टीवी से बात करते हुए बताया, "आतंकियों ने जो बम धमाका किया है उसमें कई लोग मरे और घायल हुए हैं, इसके साथ ही आसपास के इलाके को भी भारी नुकसान हुआ है।" 

अब तक किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि सीरिया में साल 2011 से राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार और स्थानीय विद्रोहियों के खिलाफ जंग जारी है। इस युद्ध में अब तक तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें