फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतरंगी आतिशबाजी, जश्न के साथ 16 लाख लोगों ने देखा ये नजारा

Mon, 01 Jan 2018 05:49 AM IST
एजेंसी / सिडनी
विज्ञापन
New Year celebrations in New Zealand
विज्ञापन
दुनियाभर में रविवार से ही नए साल के स्वागत का जश्न शुरू हो गया। सबसे पहले छोटे से द्वीप देश समोआ ने नए साल का स्वागत किया। इसके एक घंटे बाद न्यूजीलैंड और फिर सिडनी समेत ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों नए साल का रंगारंग स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आकाश में रंग बिरंगी आतिशबाजी से चमक उठा। यहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। लोग सड़कों पर मौज-मस्ती के साथ डांस करते भी दिखाई दिए। शाम 5:30 बजे ऑस्ट्रेलिया में नए साल शुरू होते ही सिडनी हार्बर सतरंगी रोशनी से सराबोर हो उठा। दक्षिण कोरिया में लोगों ने बुद्ध मंदिर में जाकर प्रार्थना की। वहीं जापान के टोक्यो में शींटो पादरियों ने मेयजी धार्मिक स्थल पर नए साल के पहले परंपरागत रस्मों को पूरा किया। नए साल के अवसर मेक्सिको में इमारतें रंग बिरंगी रोशनी में नहाई नजर आ रही थीं। मेक्सिको शहर के मेन स्कवायर पर कलाकारों ने रंगारंग समारोह के साथ नए साल का जश्न मनाया।

पढ़ें- नए साल में सभी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चीन की ही चलेगी: जिनपिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 लाख लोगों ने देखी सिडनी में आतिशबाजी

new year 2018
करीब 16 लाख लोगों ने सिडनी हार्बर की विश्व प्रसिद्ध आतिशबाजी का नजारा लिया। इससे पहले हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस समेत सिडनी में नया साल मनाने के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई थी। सिडनी के लॉर्ड मेयर क्लोवर मूर ने कहा कि तकनीकी रूप से काफी एडवांस आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि यह दुनिया भर में सिडनी को नए रूप में पेश करेगा। मेलबर्न में नए साल की पूर्व संध्या पर शहर की 22 इमारतों पर आतिशबाजी के लिए 14 टन पटाखे एकत्रित किए गए थे। कैनबरा और पर्थ में आतिशबाजी के बीच जश्न का माहौल था।

भारत से पहले जापान, रूस ने किया नए साल का स्वागत

यूं तो सबसे पहले नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड से होती है लेकिन समय के अंतर के कारण भारत से पहले रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, थाइलैंड, म्यांमार और बांग्लादेश नए साल में प्रवेश करते हैं। इन देशों ने रविवार देर रात निश्चित समय के अंतराल पर ही नए साल का रंगारंग स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें