फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में ईशनिंदा पर 15 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़

Tue, 01 Nov 2016 04:22 AM IST
एजेंसी/ ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर इस्लाम के प्रति असम्मान प्रदर्शित करने के आरोपों पर बांग्लादेश में कम से कम 15 मंदिरों में तोड़फोड़ की गई।  इससे इस मुस्लिम बहुल देश में अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


ब्राह्मणबरहिया जिले के नसीरनगर में रविवार को मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और 100 हिंदू मकानों में लूटपाट भी की गई। पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन मंदिरों के कई पुजारी मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हबीबगंज के माधबपुर में भी दो मंदिरों पर हमला किया गया। 

ब्राह्मणबरहिया के पुलिस अधीक्षक मिजानुर रहमान ने फोन पर बताया कि मंदिरों की ओर से दो शिकायत दर्ज होने के बाद हमने अब तक हमले से सीधे तौर पर जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। रहमान ने कहा कि ईशनिंदा संबंधी सामग्री पोस्ट करने वाले युवक को भी हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरीपुर यूनियन परिषद के अंतर्गत आने वाले गांव हरीनबरह के रासराज दास के फेसबुक पोस्ट के बाद नसीरनगर घटना घटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें