फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तानी सेना ने लश्कर पर की कार्रवाई, मार गिराए 19 आतंकी

Tue, 01 Nov 2016 04:16 AM IST
एजेंसी/ काबुल
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने आतंकियों की पनाहगाह को खत्म करने के लिए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अफगानी सुरक्षा बलों ने पाक सीमा से सटे कुनार क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर तीन हवाई हमलों में आतंकी लश्कर ए ताइबा को भारी क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के गृहमंत्री ने कहा कि शनिवार को पूर्वी कुनार क्षेत्र के दंगम जिले में लश्कर के कम से कम 19 आतंकियों को मार दिया गया जबकि आठ अन्य घायल हो गए। गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 31 आतंकरोधी संयुक्त अभियान चलाए गए हैं। 

अफगान न्यूज ने खबर दी कि कुनार पुलिस प्रमुख मेजर जनरल जुमा गुल ने हमले और लश्कर को हुए नुकसान की पुष्टि की है। तालिबान के प्रवक्ता जैबुल्लाह मुजाहिद ने भी हवाई हमलों की पुष्टि की है। हालांकि, मुजाहिद ने आतंकी समूहों को किसी भी प्रकार के नुकसान से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें