फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से बचाई गई 13 नेपाली महिलाएं

Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
Trainee Trainee भाषा, काठमांडू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर कथित तौर पर तस्करी कर ले जाई गई कम से कम 13 नेपाली महिलाओं को एक गैर सरकारी संगठन ने भारत के होटलों से बचाया और उन्हें देश वापस लाया गया है। संगठन के प्रतिनिधि बालकृष्ण पांडे ने बताया कि एक एनजीओ मैती इंडिया बेंगलुरु से आठ और अहमदाबाद से पांच महिलाओं को मंगलवार को काठमांडू लाया। 

विज्ञापन


17 से 40 साल उम्र के बीच की इन नेपाली महिलाओं को भारत में होटलों सहित विभिन्न स्थानों से बचाया गया। पांडे के मुताबिक, इन महिलाओं को आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा देकर दलाल इन्हें भारत के विभिन्न शहरों में लेकर गये थे। 

पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महिलाओं को नेपाल पुलिस के केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया गया है। आकर्षक नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर हर साल लाखों नेपाली महिलाओं को भारत ले जाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें