फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में तालिबान से जुड़े पुलिसकर्मी ने की अपने 11 सहकर्मियों की हत्या

Tue, 28 Feb 2017 08:18 PM IST
एजेंसी/कंधार
विज्ञापन
अफगानिस्तान में हमला - फोटो : AFP
विज्ञापन
 
विज्ञापन
अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में एक जांच चौकी पर तालिबान से जुड़े एक पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मियों पर गोलियां चला दी, जिसमें कम से कम 11 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात की है जब इस प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में पुलिसकर्मी अपनी-अपनी बैरक में सो रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जांच चौकी के चारों ओर सभी पुलिसकर्मी खून से लथपथ पड़े थे। उनमें में कई को काफी नजदीक से गोली मारी गयी। यह हमला अफगान पुलिस के लिए एक बड़ा आघात है। एक प्रांतीय अधिकारी ने ने कहा, ‘तालिबान से जुड़े एक पुलिसकर्मी ने अपने 11 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अफगानिस्तान में अभी भी असुरक्षा का माहौल

- फोटो : reuters
उसके बाद वह सभी हथियार और गोला बारूद लेकर फरार हो गया।’ पुलिस ने तालिबान घुसपैठिये को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि लश्कर गाह के एक अस्पताल में 11 पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। अफीम से बर्बाद इस प्रांत के बड़े हिस्से को नियंत्रित करने वाले तालिबानी आतंकवादियों ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है।

गत वर्ष सितंबर में इसी तरह की घटना में दो अफगान सैनिकों ने उत्तरी कुंदुज प्रांत में कम से कम 12 सैनिकों की हत्या कर दी थी। दोनों सैनिकों के तालिबान से संबंध रखने का संदेह था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें