फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में अब भी फंसे हैं 1,000 भारतीय, राहत-बचाव का कर रहे इंतजार

Thu, 05 Jul 2018 11:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के दौरान नेपाल में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। खराब मौसम के बीच नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी करीब एक हजार भारतीय तीर्थयात्री सुरक्षित निकलने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को हिलसा से 250 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को बचाया गया। कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा से लौटने के दौरान भारी बारिश में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत कार्यों को बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


एक ट्वीट में नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि 5 जुलाई की सुबह 10 व्यावसायिक विमानों से सिमिकोट से नेपालगंज तक 143 तीर्थयात्रियों को लाया गया। भारतीय दूतावास के अनुसार, 643 लोग सिमिकोट, जबकि 350 लोग हिलसा में फंसे हैं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारतीय दूतावास का कहना है कि संसाधन दुर्लभ हिलसा में फंसे हुए तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है।

जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार, सिमीकोट में अभी भी सैकड़ों लोग अपने विमानों का इंतजार कर रहे हैं। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, सोमवार तक जिले से आने-जाने वाले विमान खराब मौसम के कारण बाधित रहे। अधिक ऊंचाई के कारण इस साल अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें