फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: अमेरिकी संसद में 14 अप्रैल को राष्ट्रीय सिख दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव, जानिए पूरा मामला

Tue, 04 Apr 2023 10:30 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

प्रस्ताव में लिखा है कि 14 अप्रैल को सिख बैसाखी के रूप में मनाते हैं। खास मौके पर वह 1699 में स्थापित खालसा के आदेश को याद करते हैं। बैसाखी धर्म के इतिहास और सिखों की पहचान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के दो सांसदों के 14 अप्रैल को राष्ट्रीय सिख दिवस के रूप में मनाने के लिए संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेंजटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) में प्रस्ताव पेश किया है। संयुक्त राज्य में लोगों को मजबूत और उन्हें प्रेरित करने में सिख समुदाय के योगदान का सम्मान करते हुए सांसदों ने प्रस्ताव पेश किया है।

यह है पूरा मामला

प्रस्ताव में लिखा है कि 14 अप्रैल को सिख बैसाखी के रूप में मनाते हैं। खास मौके पर वह 1699 में स्थापित खालसा के आदेश को याद करते हैं। बैसाखी धर्म के इतिहास और सिखों की पहचान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सांसद मैरी गे स्कैनलोन ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि अमेरिका के सिद्धांतों की तरह ही सिख समुदाय धार्मिक कार्यक्रमों से सार्वजनिक सेवा करता है।

मैरी ने कहा कि अमेरिका की जनता देश को समृद्ध बनाने के लिए सिख समुदाय का सम्मान करती है। प्रस्ताव में कहा गया है कि बैसाखी के दिन सिख 1699 के खालसा के आदेश को याद करते हैं। अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए 10वें सिख गुरु द्वारा धर्मनिष्ठ संत-सैनिक सिखों को याद करते हैं। सांसद ने कहा कि दुनिया भर में सिखों के साथ बैसाखी मनाना और अमेरिका के लिए किए गए सिखों के योगदान का सम्मान करते हुए प्रस्ताव उचित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें