फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron: शोधकर्ताओं का दावा, ओमिक्रॉन बीए.2 स्वरूप अपने मूल और डेल्टा वेरिएंट से कम गंभीर

Thu, 27 Oct 2022 09:50 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , वाशिंगटन

सार

शोधकर्ताओं ने पाया कि तीन मार्च 2020 से इस साल 20 जून तक अमेरिका में 1,02,315 कोविड-19 मामलों में से 20,770 मामले डेल्टा स्वरूप, 52605 मामले ओमिक्रॉन के वास्तविक स्वरूप बी.1.1.529 के थे। 
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट्स - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कोविड महामारी के दौरान कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमिक्रॉन का बीए.2 स्वरूप कहीं कम घातक है। अमेरिका स्थित मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में जांचकर्ताओं के नेतृत्व में एक शोध दल के मुताबिक ओमिक्रॉन के बीए.2 की मारक क्षमता मूल ओमिक्रॉन स्वरूप से भी कम है। 
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि तीन मार्च 2020 से इस साल 20 जून तक अमेरिका में 1,02,315 कोविड-19 मामलों में से 20,770 मामले डेल्टा स्वरूप, 52605 मामले ओमिक्रॉन के वास्तविक स्वरूप बी.1.1.529 के और ओमिक्रॉन बीए.2 स्वरूप के 28,940 मामले थे। डेल्टा के लिए मृत्यु दर 0.7 प्रतिशत, मूल ओमिक्रॉन स्वरूप के लिए 0.4 प्रतिशत और ओमीक्रोन बीए.2 के लिए 0.3 प्रतिशत थी।

शोधकर्ताओं ने कहा कि ओमीक्रोन बीए.2 की तुलना में डेल्टा और मूल ओमिक्रॉन वैरिएंट से मृत्यु की आशंका दो गुना अधिक थी। यह अध्ययन ‘जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) नेटवर्क ओपन’ में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के निष्कर्षो के अनुसार सार्स-सीओवी-2 की गंभीरता कम हो सकती है।
विज्ञापन


अध्ययन के प्रमुख लेखक जाचरी स्ट्रैसर ने कहा कि हालांकि सार्स-सीओवी-2 वायरस में हमेशा अधिक घातक रूप में उत्परिवर्तित होने की क्षमता होती है, जब आप डेल्टा, ओमीक्रोन बीए.2, ओमीक्रोन बीए.1 के हाल के प्रभाव को देखते हैं, तो वायरस आंतरिक रूप से कम गंभीर होता जा रहा है। उम्मीद है कि यह प्रवृत्ति जारी रहेगी। स्ट्रैसर ने कहा कि हम कई अन्य सवालों का आकलन करने के लिए अपनी विश्लेषण प्रणाली और पद्धति का उपयोग करना जारी रख सकते हैं। लंबे समय तक कोविड को रोकने पर टीकाकरण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है या क्या कुछ उपचार कोविड की आशंका को कम करते हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें