फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Explosion: थाईलैंड में पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण धमाका, 23 लोगों की मौत

Thu, 18 Jan 2024 02:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

 थाईलैंड में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस विस्फोट से 23 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Thailand Explosion - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड के सुफान बुरी (Suphan Buri) प्रांत में बुधवार को पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 23 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी बैंकॉक से लगभग 60 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित फैक्ट्री में यह घटना हुई। घटनास्थल पर मौजूद बचावकर्मियों ने कहा कि दुर्घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई। हमें कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं मिला है। मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नवंबर 2022 में भी इसी फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों को देखने से ऐसा लगता है कि फैक्ट्री में विस्फोट के भीषण आग लग गई, क्योंकि विस्फोट स्थल पर काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दे रहा है। ऑनलाइन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि फैक्टरी पूरी तरह नष्ट हो गई है। फरवरी में चीनी नववर्ष से एक महीने से भी कम समय पहले यह घटना हई, जब आतिशबाजी की मांग होती है। थाईलैंड में गत वर्ष भी पटाखा फैक्टरी में बड़े धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 115 से ज्यादा लोग हताहत हो गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें