फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप पर महाभियोग के खिलाफ रिपब्लिकनों ने किया मतदान

Thu, 28 Jan 2021 04:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग प्रस्ताव को खारिज करने के लिए पांच रिपब्लिकन सांसदों को छोड़कर सभी ने पक्ष में मतदान किया।

विज्ञापन


इस तरह ट्रंप पर महाभियोग की प्रक्रिया को असांविधानिक करार देने की रिपब्लिकन सांसद रैंड पॉल की कोशिश खारिज हो गई। इससे ट्रंप को महाभियोग मामले में दोषी ठहराए जाने की कोशिशों के सफल हो पाने मुश्किल होगी।

रिपब्लिकन सांसद पॉल ने ट्रंप पर महाभियोग प्रक्रिया को असांविधानिक करार देने को लेकर सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया। इस पर जब मतदान कराया गया तो सीनेट ने 45 के मुकाबले 55 मतों के अंतर से इसे खारिज कर दिया। यह मतदान दो तिहाई बहुमत (67) से 12 वोट कम रहा।
विज्ञापन


इस तरह मतदान तो सफल रहा लेकिन डेमोक्रेट पार्टी के पक्ष में उतने मत नहीं मिले जो ट्रंप को दोषी करार दिए जाने के लिए पर्याप्त हों। इससे पता चलता है कि महाभियोग के विरोध में न सिर्फ रिपब्लिकन सांसदों का बहुमत बरकरार है, बल्कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का अभी भी पार्टी पर काफी नियंत्रण है।

मतदान से यह भी साफ हो जाता है कि ट्रंप को कैपिटल हिल में 6 जनवरी को हुई हिंसा के लिए ‘उकसाने’ के लिए दोषी ठहराए जाने की संभावना बहुत कम है। आठ फरवरी को ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग कार्यवाही का रिपब्लिकन सांसद विरोध करेंगे।

कुछ डेमोक्रेटों का भी मिला साथ
सीनेट में रिपब्लिकन सांसद रैंड पॉल द्वारा पेश प्रस्ताव पर हुए मतदान के मामले में ट्रंप की पार्टी के लिए अच्छी बात यह रही कि इस मतदान में रिपब्लिकन पार्टी के पांच सांसदों का साथ कुछ डेमोक्रेट सांसदों ने भी दिया। इसके चलते इस बात की संभावना मजबूत होती दिख रही है कि महाभियोग मामले में ट्रंप को दोषी ठहराए जाने की कोशिश संभव है कि नाकाम हो जाएगी।

ट्रंप को दोषी ठहराने की संभावना कम
मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रैंड पॉल ने कहा, 45 वोट का मतलब है कि महाभियोग की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी। ट्रायल के लिए आगे बढ़ने के लिए जिन पांच सीनेटरों में वोट दिया उनमें से एक सीनेटर सुसान कोलिंस ने भी कहा कि मुझे लगता है आज के मतदान से स्पष्ट है कि राष्ट्रपति को दोषी ठहराने की संभावना न के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें