फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों पर हमले की योजना में जर्मनी की महिला पर साजिश रचने का आरोप

Thu, 28 Jan 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बर्लिन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक जर्मन महिला पर मुस्लिम समुदाय के लोगों और कुछ स्थानीय नेताओं के खिलाफ हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। सितंबर, 2020 में उसकी गिरफ्तारी के बाद से वह कैद में है। म्यूनिख के एक अभियोजक ने बताया कि सुसेन जी नामक महिला पर बम धमाके, हथियार कानून के उल्लंघन और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


सितंबर-2020 में गिरफ्तारी के बाद से कैद में है सुसेन
अभियोजन के मुताबिक महिला का सरनेम सुरक्षा के लिहाज से गोपनीय रखा गया है। अभियोजक का आरोप है कि महिला ने मई 2020 में जेनोफोबिक विचारों से प्रेरित होकर हमले की योजना बनाई थी। उस पर आरोप है कि उसने बम बनाने की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड की थी। इतना ही नहीं सितंबर में गिरफ्तारी के समय तक वह गैसोलीन, आतिशबाजी के निर्माण के लिए सामग्री जुटा चुकी थी।

दिसंबर, 2019 और मार्च 2020 के दौरान महिला पर आरोप लगाया गया है कि उसने पांच गोलियों के साथ छह गुमनाम पत्र भेजे थे। इसके साथ उसने नुरेमबर्ग क्षेत्र में एक स्थानीय राजनेता, एक मुस्लिम समुदाय संघ और एक शरणदाता सहायता संगठन को मौत की धमकी दी थी। पिछले साल गर्मियों के दौरान उसने जिन लोगों को धमकी दी थी उनमें से एक स्थानीय राजनेता पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें