फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump-Musk Feud: दुनिया के सबसे अमीर अरबपति और 78 वर्षीय राष्ट्रपति की लड़ाई से सहमे रिपब्लिकन, सुलह की गुहार

Sat, 07 Jun 2025 02:49 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच बढ़ती तकरार से रिपब्लिकन पार्टी परेशान है। पार्टी नेता जल्द सुलह की अपील कर रहे हैं, क्योंकि यह विवाद टैक्स और बॉर्डर बिल जैसे अहम मुद्दों को प्रभावित कर सकता है। सांसदों को उम्मीद है कि विवाद जल्द थम जाएगा।

विज्ञापन
ट्रंप और मस्क के बीच जुबानी जंग - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच बढ़ती तकरार से रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं में बेचैनी बढॉती हुई जा रही है। पार्टी के नेता और रूढ़िवादी विचारधारा से जुड़े लोग इस टकराव को जल्द खत्म करने की अपील कर रहे हैं, क्योंकि यह विवाद पार्टी के बड़े एजेंडे  टैक्स और बॉर्डर खर्च बिल पर असर डाल सकता है। ट्रंप जहां इस बिल को समर्थन दे रहे हैं, वहीं मस्क इसकी आलोचना कर रहे हैं। इस टकराव को देखते हुए कुछ सांसदों को डर है कि कहीं पार्टी के भीतर ही मतभेद गहराते न जाएं।

झगड़ा खत्म होने की उम्मीद में बैठे सांसद

विज्ञापन

इसके अलावा वॉशिंगटन के रिपब्लिकन सांसद डैन न्यूहाउस ने कहा कि उम्मीद है यह हमें जरूरी काम से नहीं भटकाएगा। मुझे लगता है यह विवाद जल्दी खत्म हो जाएगा और वे सुलह कर लेंगे। टेक्सास से सीनेटर टेड क्रूज ने भी एफओएक्स न्यूज पर कहा कि जब दोनों साथ काम करते हैं, तो देश को ज्यादा फायदा होता है।

ये  भी पढ़ें:- Oghenochuko Ojiri: ब्रिटिश शख्स ओजिरी ने हिजबुल्ला के फाइनेंसर को ₹1.58 करोड़ दिए, आतंकवाद के कारण ढाई साल जेल
विज्ञापन


क्या कहना है सिनेटर माइक की

मामले में सीनेटर माइक ली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे दोनों पसंद हैं। कौन चाहता है कि ट्रंप और मस्क फिर से दोस्त बन जाएं?" उन्होंने लोगों से इसे रीपोस्ट करने की भी अपील की।

ट्रंप का रुख अब तक सख्त
हालांकि ट्रंप ने अब तक सुलह की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। शुक्रवार सुबह टीवी इंटरव्यू में उन्होंने मस्क को लेकर कहा कि आप उस आदमी की बात कर रहे हैं जो अपना दिमाग खो चुका है?" जब उनसे पूछा गया कि क्या वो मस्क से बात करेंगे, तो ट्रंप ने साफ कहा, "इस समय नहीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Foreign Policy: भारत और मध्य एशियाई देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, पहलगाम हमले के दोषियों को दंड का लिया संकल्प

मामला निजी होता जा रहा है — हनिटी

टीवी होस्ट सीन हनिटी ने कहा कि यह विवाद जल्दी ही "व्यक्तिगत" हो गया, लेकिन यह सिर्फ "नीतियों में मतभेद" है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे खेल में लड़ाई के बाद दोस्ती हो जाती है, वैसे ही यहां भी हो सकता है। वहीं हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने भरोसा जताया कि यह विवाद टैक्स और बॉर्डर बिल को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "सदस्य इससे डरे नहीं हैं। हम तय समय पर बिल पास करेंगे। हालांकि उन्होंने मस्क को चेतावनी भरे लहजे में कहा, "डोनाल्ड ट्रंप को कभी कम मत आंकिए। वह हमारे समय के सबसे प्रभावशाली नेता हैं। पार्टी और देश के लिए अच्छा होगा अगर ये मतभेद सुलझ जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें