फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारत में अमेरिकी राजदूत गार्सेटी का नामांकन रोकने की मांग, रिपब्लिकन सांसद ग्रासले ने कहा- आरोपों की जांच जरूरी

Sat, 12 Mar 2022 01:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

चार्ल्स ग्रासले शीर्ष रिपब्लिक सांसदों में से एक हैं। अगर सीनेट गार्सेटी (51) के नाम पर पर मुहर लगा देती है तो वह केनेथ जस्टर का स्थान लेंगे जो पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत रहे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत के लिए नामित राजदूत एरिक गार्सेटी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष सांसद चार्ल्स ग्रासले ने भारत में अमेरिकी राजदूत के तौर पर लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी के नाम की पुष्टि पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रासले के कार्यालय में जांचकर्ता यह जांच कर रहे हैं कि गार्सेटी लंबे समय से राजनीतिक सलाहकार रिक जैकब्स के सिटी हॉल में तथा उसके आसपास महिलाओं के प्रति अनुचित बर्ताव पर क्या जानते थे।

विज्ञापन


चार्ल्स ग्रासले शीर्ष रिपब्लिक सांसदों में से एक हैं। अगर सीनेट गार्सेटी (51) के नाम पर पर मुहर लगा देती है तो वह केनेथ जस्टर का स्थान लेंगे जो पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत रहे। राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले साल जुलाई में भारत में देश के राजदूत के तौर पर गार्सेटी को नामित किया था।

सीनेट में अल्पसंख्यक नेता मिच मैक्कॉनेल को भेजे दस्तावेजों में ग्रासले ने कहा कि गार्सेटी पूरी तरह योग्य हो सकते हैं लेकिन इस वक्त सीनेट को इन आरोपों की जांच करने की आवश्यकता है। ग्रासले के एक सहायक ने बताया कि सांसद का स्टाफ एक व्हिसलब्लोअर से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें