फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज की देश वापसी: ईद के बाद पाकिस्तान लौट सकते हैं पूर्व प्रधानमंत्री, नई सरकार ने दिए पासपोर्ट रिन्यू करने के निर्देश

Wed, 13 Apr 2022 04:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, लंदन में पाकिस्तानी हाई कमीशन ने पीएलएम-एन के नेताओं की पाकिस्तान वापसी के लिए पासपोर्ट के नवीनीकरण का काम शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है। जिसके बाद संकेत मिले है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने ईद के बाद लंदन से अपने वतन लौट सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को नई सरकार ने गृह मंत्रालय को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के पासपोर्ट का नवीनीकरण करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज(पीएलएम-एन) के चीफ और पाक के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के लंदन से वापसी का घटनाक्रम उनके भाई शहबाज शरीफ के पीएम बनते ही शुरू हो गया था। 
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, लंदन में पाकिस्तानी हाई कमीशन ने पीएलएम-एन के नेताओं की पाकिस्तान वापसी के लिए पासपोर्ट के नवीनीकरण का काम शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन


पनामा पेपर्स मामले में नाम सामने आने के बाद  जुलाई 2017 में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पद से हटने के लिए कहा था। जिसके बाद पूर्व की इमरान खान सरकार ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के 72 वर्षीय चीफ पर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज किए थे। इसके बाद लाहौर हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद इलाज कराने के नाम पर चार सप्ताह के के लिए 2019 में नवाज शरीफ लंदन रवाना हो गए थे। 

उन्होंने लाहौर उच्च न्यायालय को चार सप्ताह के भीतर कानून और न्याय की प्रक्रिया का सामना करने के अपने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा था कि जैसे ही उन्हें डॉक्टरों द्वारा यात्रा करने के लिए स्वस्थ और फिट घोषित किया जाएगा वे पाकिस्तान लौट आएंगे। 

वहीं, इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले साल फरवरी में नवाज शरीफ के पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद उनका नवीनीकरण करने से इनकार कर दिया था। हालांकि तत्कालीन गृह मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि अगर पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ वापस लौटना चाहते हैं, तो उन्हें एक विशेष प्रमाणपत्र जारी किया जा सकता है।

उस समय नवाज शरीफ को अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में जमानत दी गई थी, जिसमें वह लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे।  वहीं, तोशाखाना मामले में कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। पिछले साल दिसंबर में जब राजनीतिक हलचल तेज हुई थी तब पीएमएल-एन सुप्रीमो की पाकिस्तान में संभावित वापसी की अफवाहों पर बहस छिड़ी थी, लेकिन उनकी पार्टी ने तब यह कहा था कि नवाज पूरी तरह से ठीक होने के बाद लौट आएंगे।

हालांकि पीएमएल-एन के सांसद जावेद लतीफ ने सोमवार को दावा किया कि नवाज शरीफ ईद के बाद देश लौट आएंगे, इस दौरान उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि जब तक उन्हें डॉक्टरों द्वारा यात्रा के लिए फिट घोषित नहीं किया जाता है, तब तक उनकी वापसी पर कुछ भी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें