फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: ईरान में 6 साल से अधिक समय कैद रहे UN के पूर्व अधिकारी को मिली रिहाई, बेटे को भी नजरबंदी से किया मुक्त

Mon, 03 Oct 2022 03:58 AM IST
देव कश्यप एएनआई, तेहरान।

सार

ईरानी न्यायपालिका के उप प्रमुख काजेम घरीबाबादी (Kazem Gharibabadi) और मानवाधिकार के लिए उच्च परिषद के सचिव के हवाले से आईआरएनए (IRNA) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अधिकारी तेहरान में अपने घर पर रह रहे थे, अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लगभग चार साल से वह जेल में नहीं थे, उन्हें जब चाहें ईरान छोड़ने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन
बाकर नमाजी और उनके बेटे सियामक नमाजी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जासूसी और अमेरिकी सरकार के साथ सहयोग करने के आरोप में ईरान में कैद ईरानी-अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अधिकारी बाकर नमाजी (Baquer Namazi) को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने देश के बाहर अपना चिकित्सा उपचार जारी रखने का अनुरोध किया था। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। नमाजी ने यूनिसेफ (UNICEF) में सोमालिया, केन्या और मिस्र के प्रतिनिधि के रूप में अन्य पदों पर कार्य किया। आधिकारिक इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) के अनुसार, रविवार को ईरानी सरकार ने मानवीय आधार पर नमाजी को रिहा कर दिया।

विज्ञापन


ईरानी न्यायपालिका के उप प्रमुख काजेम घरीबाबादी (Kazem Gharibabadi) और मानवाधिकार के लिए उच्च परिषद के सचिव के हवाले से आईआरएनए ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अधिकारी तेहरान में अपने घर पर रह रहे थे, अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लगभग चार साल से वह जेल में नहीं थे, उन्हें जब चाहें ईरान छोड़ने की अनुमति दी गई है। अधिकारी ने कहा कि देश के बाहर चिकित्सा उपचार जारी रखने के उनके अनुरोध के बाद बुधवार को उनपर से ईरान छोड़ने पर प्रतिबंध हटा दिया गया था।

बाकर नमाजी के बेटे को मिली एक सप्ताह की फरलो
आईआरएनए ने घरीबाबादी के हवाले से बताया कि इसी के साथ बाकर नमाजी के बेटे सियामक नमाजी को भी एक सप्ताह की फरलो पर तेहरान की जेल से बाहर बाहर जाने की अनुमति दी गई है। सियामक नमाजी भी जासूसी से संबंधित आरोपों में लगभग सात साल से ईरान में कैद था। हालांकि अमेरिका ने जासूसी से जुड़े आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

एंटोनियो गुटेरेस ने रईसी की सराहना की
शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक (Stephane Dujarric) ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव (यूएनएसजी) के हवाले से कहा कि एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की सराहना की है कि उन्होंने विदेश में इलाज प्रक्रिया जारी रखने के लिए बाकर नमाजी को रिहा करने की उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है।


संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि "महासचिव आभारी हैं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति ने उनकी अपील के बाद, हमारे पूर्व सहयोगी बाकर नमाजी को विदेश में इलाज के लिए ईरान छोड़ने की अनुमति दी है।" दुजारिक ने यह भी कहा कि बाकर नमाजी को जेल से रिहा कर दिया गया है और उन्होंने ईरान छोड़ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि  सियामक नमाजी को भी मुक्त कर दिया गया है, लेकिन वह अभी भी ईरान में है। बयान में कहा गया है कि "महासचिव यह जानकर भी प्रसन्न हैं कि बाकर नमाजी के बेटे सियामक नमाजी को भी नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है।"


गुटेरेस ने संतोष व्यक्त किया कि सियामक को रिहा कर दिया गया है और उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय स्थिति, सतत विकास और मानवाधिकारों के समर्थन जैसे कई मुद्दों पर ईरानी अधिकारियों के साथ परामर्श करना जारी रखेगा। बयान में आगे कहा गया है, "हम क्षेत्रीय स्थिति, सतत विकास और मानवाधिकारों को बढ़ावा और संरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ईरानी अधिकारियों के साथ जुड़ना जारी रखेंगे।"


आईआरएनए समाचार एजेंसी के अनुसार, बाकर और सियामक नमाजी को कुछ साल पहले अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर ईरान की जासूसी करने और सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और दोनों को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें