फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में चल रहे 130 युद्ध: तेजी से तबाह हो रहे शहर, 1945 के बाद सबसे बड़ा संकट

Wed, 14 Oct 2026 06:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूयॉर्क टाइम्स

सार

दुनिया आज कई संघर्षों से जूझ रही है और वैश्विक तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस ने पूरी दुनिया को आगाह किया है कि हालात बेहद खराब हैं और हालात उस खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं, जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद कभी नहीं देखे गए हैं।
विज्ञापन
ईरान इस्राइल युद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या दुनिया जाने-अनजाने एक नए विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है या फिर हम पहले से ही इसके बीचो-बीच जी रहे हैं? यह वह दहलाने वाला सवाल है जिस पर इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (आईसीआरसी) की प्रेसिडेंट मिर्याना स्पोलजारिक ने पूरी दुनिया को आगाह किया है। रेड क्रॉस जैसी 160 साल पुरानी निष्पक्ष संस्था की प्रमुख का यह कहना कि 'दुनिया के नेता अब परवाह करना छोड़ चुके हैं, किसी भी वैश्विक परमाणु अलार्म से ज्यादा खतरनाक है। स्पोलजारिक का कहना है कि आज दुनिया भर में संघर्षों की संख्या और उनकी जटिलता उस खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है जो 1945 के बाद कभी नहीं देखी गई थी। उन्होंने बताया इस समय दुनिया भर में 130 अंतरराष्ट्रीय और गैर-अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष सक्रिय हैं। पिछले 15 वर्षों की तुलना में यह संख्या दोगुनी हो चुकी है।
विज्ञापन


गाजा में 80 फीसदी से अधिक इमारतें तबाह
गाजा की 80% से अधिक इमारतें जमींदोज या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और लाखों लोग कुल भूभाग के महज 30% हिस्से में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध बंदियों को प्रताड़ित करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जब सैनिकों को महिलाओं, बच्चों को मारने और लूटपाट की खुली छूट दी जाती है, तो वे खुद अपनी इंसानियत खो देते हैं और कभी सामान्य जिंदगी में नहीं लौट पाते।

काला सागर में दो मालवाहक जहाजों पर ड्रोन हमला, एक जहाज डूबा, 11 नाविक लापता
  • होर्मुज के बाद अब काला सागर में मालवाहक जहाजों पर हमले का नया सिलसिला शुरू हो गया है। बुल्गारिया के तट के पास मंगलवार को ड्रोन हमले में एक मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज पर सवार 11 नाविक लापता हैं, जबकि पांच को बचा लिया गया। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में किसी मालवाहक जहाज के डूबने की यह दूसरी घटना है। बुल्गारिया ने घटना के बाद रूस के राजदूत को तलब किया। 
  • बुल्गारियाई अधिकारियों के अनुसार, रात में दो मालवाहक जहाजों को ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिनमें से एक डूब गया। बुल्गारियाई मीडिया ने डूबे जहाज की पहचान अजोव कॉनकॉर्ड के रूप में की है।
  • माल्टा के झंडे वाला दूसरा जहाज चेल्सी-3 भी तीन ड्रोन हमलों की चपेट में आया। उसके सभी 15 नाविकों, सात यूक्रेनी और आठ अजरबैजान के नागरिकों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यमन में हूती ठिकानों पर कई हवाई हमले सऊदी अरब का ड्रोन मार गिराने का दावा
यमन में मंगलवार को हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों पर कई हवाई हमले किए गए। हूती संचालित अल-मसीरा उपग्रह टेलीविजन ने हमलों के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया। सऊदी अरब की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अल-मसीरा के अनुसार, लाल सागर में हूती नियंत्रण वाले कमरान द्वीप पर दो हवाई हमले हुए, जबकि तीसरा हमला होदेदा बंदरगाह शहर से 55 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में कनाविस जिले में हुआ।

सऊदी के लिए 17 तक इंडिगो, अकासा और एअर इंडिया ने रद्द की उड़ानें
सऊदी अरब में जारी तनाव और हालिया हमलों से हवाई क्षेत्र को खतरा पैदा होने के बीच भारतीय विमानन कंपनियों इंडिगो, अकासा एयर और एअर इंडिया ने शनिवार तक कई शहरों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने  रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें रद्द करने की जानकारी दी। जबकि एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें रद्द की हैं। 

भारत ने जारी की एडवाइजरी शांत व सतर्क रहने की सलाह
  • भारत ने खाड़ी देश सऊदी अरब में बदलती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर मंगलवार को अपने नागरिकों के लिए ताजा एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों को शांत रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी।
  • रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने ताजा परामर्श में कहा कि हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहें और आधिकारिक माध्यमों से स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी की है, जब 10 अक्तूबर को रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी।
  • इस हमले में 10 भारतीय नागरिकों समेत कई लोग घायल हुए थे। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी में लगातार नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें