फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में झूठा डोजियर पेश करने पर भारत ने की पाकिस्तान की आलोचना, कहा- एबटाबाद याद है?

Wed, 25 Nov 2020 10:31 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान - फोटो : सोशल
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में झूठा डोजियर पेश करने को लेकर भारत ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के लिए मनगढ़ंत और झूठी कहानियां गढ़ना कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान यूएन की ओर से गैरकानूनी करार दिए आतंकवादियों का पनाह देता है।

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुटेरस को एक डोजियर दिया है, जिसमें वह भारत पर आतंकवाद भड़काने का आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान ने यह डोजियर भारत की ओर से भेजे गए डोजियर के एक दिन बाद भेजा है। हाल ही में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने भारत में घुसपैठ की थी, हालांकि उन्हें देश के सजग सुरक्षा बलों न जम्मू कश्मीर के नगरोटा में मुठभेड़ में मार गिराया था। 

भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कुछ सदस्यों को नगरोटा मुठभेड़ से संबंधित एक डोजियर भेजा गया था, इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवाद का आरोप लगाते हुए अपना डोजियर भेजा है। पाकिस्तान के इस कदम का जवाब देते हुए भारत के प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से दिया गया झूठों का डोजियर शून्य विश्वसनीयता रखता है।
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए मनगढ़ंत और झूठी कहानियां गढ़ना कोई नई बात नहीं है। आगे उन्होंने कहा, 'क्या आपको एबटाबाद याद है, पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की ओर से गैरकानूनी करार दिए आतंकवादियों को पनाह देता है।'

बता दें कि दो मई, 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सुरक्षाबलों ने अमेरिका में हुए हवाई हमले के मास्टर माइंड ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। ओसामा बिन लादेन आतंकवादी संगठन अल-कायदा का फाउंडर था। ओसामा बिन लादेन को सिर पर गोली मारी गई थी। उसने पाकिस्तान में ही खुद को छिपा रखा था। पाकिस्तान ने कई सालों तक ओसामा के वहां होने की बात को छुपाया था।

बता दें कि 19 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के नगरोटा ने आतंकवादियों और पुलिसबलों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए थे और दो पुलिस वाले घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें