फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सागर में हूतियों का खूनी खेल: जहाज पर हमले को लेकर US सख्त, दावा- यमन विद्रोहियों ने चालक दल को किया अगवा

Thu, 10 Jul 2025 06:41 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों ने 'एटरनिटी सी' जहाज पर हमला कर उसे डुबो दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि हूतियों ने बचे नाविकों को अगवा कर लिया है। अब तक 10 लोगों को बचाया गया है। हूतियों ने हमले का वीडियो जारी किया और कहा कि कुछ नाविकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

विज्ञापन
बाज नहीं आर रहे हूती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में एक व्यापारिक जहाज पर हमले के बाद कई लोगों की जान गई है और दर्जनों लापता हैं। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी दूतावास का कहना है कि हूती विद्रोहियों ने जहाज को डुबोने के बाद बचे हुए चालक दल को अगवा कर लिया है। यह हमला न केवल समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह मानवाधिकारों का भी घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ की नौसैनिक मिशन ऑपरेशन अस्पिडेस ने जानकारी दी कि 'एटरनिटी सी' नामक जहाज पर 22 लोग सवार थे, जिनमें 21 फिलीपीनी और एक रूसी नागरिक शामिल थे। इसके अलावा, जहाज पर तीन सदस्यीय सुरक्षा टीम भी मौजूद थी। अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इनमें एक भारतीय, एक ग्रीक और आठ फिलीपीनी नागरिक हैं। इस हमले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

बचे हुए नाविकों को हूतियों ने अगवा किया- अमेरिका का दावा
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने हमले के बाद बचे हुए नाविकों को बंधक बना लिया है। अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर लिखा कि जहाज डुबोने और उनके साथियों की हत्या करने के बाद हूथियों ने कई नाविकों को अगवा कर लिया है। हम उनकी तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं। हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने कुछ नाविकों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा है, लेकिन उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति जरदारी पर लटक रही है निष्कासन की तलवार; पाकिस्तान के गृह मंत्री ने अटकलों पर क्या कहा?

जहाज पर घंटों चला हमला, वीडियो भी जारी
हूतियों ने 'एटरनिटी सी' पर किए गए हमले का वीडियो जारी किया है। वीडियो में जहाज पर गोलाबारी और ड्रोन हमले साफ देखे जा सकते हैं। बताया गया कि जहाज को घंटों तक निशाना बनाया गया और अंत में वह डूब गया। यह हमला उस 'मैजिक सीज' नामक जहाज पर हुए हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसे हूतियों ने रविवार को डुबो दिया था।

फिलीपींस सरकार अपने नागरिकों के संपर्क में
फिलीपींस के प्रवासी कामगार मामलों के सचिव हंस काकडक ने बताया कि वे लापता नाविकों के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं।उन्होंने कहा कि यह इंसान की फितरत है कि ऐसे वक्त में डर और चिंता होती है। सरकार का फर्ज है कि वह इन मुश्किल हालात में अपने लोगों के साथ खड़ी रहे और उन्हें हर तरह की मदद दे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'धूप सेंकते वक्त ड्रोन आएगा और...', खामेनेई के पूर्व सलाहकार की धमकी पर ट्रंप ने कसा तंज

इस्राइल से व्यापार के चलते बना निशाना?
एटरनिटी सी जहाज लाइबेरिया के झंडे के नीचे पंजीकृत था लेकिन इसका मालिकाना हक एक ग्रीक कंपनी के पास है। माना जा रहा है कि यह जहाज इस्राइली कंपनियों से जुड़े व्यापार के कारण हूतियों के निशाने पर आया। ईयू की सेना का कहना है कि जहाज ने सुरक्षा सहायता के लिए अनुरोध नहीं किया था, जिससे वह अकेला रह गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें