फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: राष्ट्रपति जरदारी पर लटक रही है निष्कासन की तलवार; पाकिस्तान के गृह मंत्री ने अटकलों पर क्या कहा?

Thu, 10 Jul 2025 05:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

नकवी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख को निशाना बनाकर चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान के पीछे कौन है? इसकी हमें पूरी जानकारी है।' हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के संभावित निष्कासन की अटकलों को खारिज करते हुए इसे महज अफवाह करार दिया। उन्होंने इसे राष्ट्रपति, सेना और मुल्क की छवि खराब करने का दुर्भावनापूर्ण अभियान करार दिया। नकवी का यह बयान सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों के बीच आया, जिनमें कहा जा रहा था कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जरदारी की जगह देश के राष्ट्रपति बनेंगे।

विज्ञापन


नकवी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख को निशाना बनाकर चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान के पीछे कौन है? इसकी हमें पूरी जानकारी है।' हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, 'मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि राष्ट्रपति से इस्तीफा देने के लिए कहने या सेना प्रमुख के राष्ट्रपति पद संभालने की इच्छा रखने के बारे में न तो कोई चर्चा हुई है और न ही ऐसा कोई विचार है।'

'जरदारी के सशस्त्र बलों के नेतृत्व के साथ एक मजबूत और सम्मानजनक संबंध'
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति जरदारी के सशस्त्र बलों के नेतृत्व के साथ एक मजबूत और सम्मानजनक संबंध हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जरदारी के हवाले से कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से जानता हूं कि ये झूठ कौन फैला रहा है, वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और इस दुष्प्रचार से किसे फायदा हो रहा है।' नकवी ने जोर देकर कहा कि मुनीर का फोकस पाकिस्तान की मजबूती और स्थिरता पर है, न कि किसी और चीज पर।'
विज्ञापन


'पाकिस्तान को फिर से मजबूत बनाने के लिए जो भी जरूरी होगा, करेंगे'
नकवी ने आगे कहा, 'इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों से अनुरोध है कि वे शत्रुतापूर्ण विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर जो चाहें करें। जहां तक हमारी बात है, हम पाकिस्तान को फिर से मजबूत बनाने के लिए जो भी जरूरी होगा, करेंगे।'

मुनीर का कार्यकाल फिर से बढ़ सकता है
मुनीर को 2022 में तीन साल के कार्यकाल के लिए सेना प्रमुख के पद पर पदोन्नत किया गया था, लेकिन पिछले साल सरकार ने कार्यकाल बढ़ाकर पांच साल कर दिया। सरकार इसे एक और कार्यकाल के लिए बढ़ा भी सकती है। जरदारी को पिछले साल प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ की उम्मीदवारी का समर्थन करने के बदले में पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें