फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और संकट: टोमैटो कैचअप की कमी से जूझ रहा अमेरिका, कोरोना महामारी ने किया बेहाल

Wed, 07 Apr 2021 10:08 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

  • अमेरिका में टोमैटो केचप के पैकेट की भारी मांग और आपूर्ति में तालमेल नहीं
  • महामारी के बीच टोमैटो केचअप की मांग में तेजी लेकिन उत्पादन में कमी
  • जनवरी 2020 से टोमैटो केचअप की कीमत में 13 फीसदी की वृद्धि
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी हर मोर्चे से आम आदमी को परेशान किया है। पहली बार लॉकडाउन लगने पर लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, इसी बीच अमेरिकियों को एक और समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही अमेरिकियों के पास फ्राईज या बर्गर में इस्तेमाल होने वाले टोमैटो केचअप की कमी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


महामारी की वजह से लगभग सभी रेस्त्रां में टेक अवे की सुविधा को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है, ऐसे में मैन्यूफैक्चर्र्स को टोमैटो केचअप के सिंगल-यूज प्लास्टिक पैकेट की मांग को पूरा करने में परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। टोमैटो केचअप बनाने वाली बहुचर्चित कंपनी हेंज के प्रवक्ता ने कहा कि महामारी के दौरान मांग में तेजी देखी गई है। 

नई स्थिति के मद्देनजर कंपनी ने प्रोडक्शन प्रक्रिया में काफी बदलाव किए हैं। कंपनी ने कहा कि आपूर्ति से ज्यादा केचअप की मांग है। इस मांग के चलते कंपनी ने अपने फैक्टरी में कई और प्रोडक्शन लाइंस की शुरुआत की है, जिससे केचअप की मैन्यूफैक्चरिंग में 25 फीसदी का इजाफा हो गया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि एक साल में 12 बिलियन टोमैटो केचअप के पैकेट बनाए जा रहे हैं। वहीं साल 2020 के बाद से केचअप पैकेट की कीमत में भी 13 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। एक रेस्त्रां के मालिक का कहना है कि बिना केचअप के फ्राईज कैसे दिया जा सकता है। कंपनी ने अपने ग्राहकों से इसके लिए माफी भी मांगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें