फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में हूथी विद्रोहियों के पास ईरान से मिलते-जुलते नए हथियार : संयुक्त राष्ट्र

Sun, 02 Feb 2020 02:52 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन

यमन के हूथी विद्रोहियों के पास ईरान में निर्मित हथियारों की तरह दिखने वाले नए हथियार हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यदि इसकी पुष्टि होती है तो इसे संयुक्त राष्ट्र हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन माना जाएगा। 

विज्ञापन


सऊदी अरब से जुड़े सैन्य गठबंधन का समर्थन करने वाले सरकारी बलों के खिलाफ ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों के खड़े होने के एक बड़ा कारण यमन संकट के रूप में सामने आया है। 

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्रोहियों के पास 2019 से मौजूद कुछ नए हथियारों की तकनीकी विशेषताएं ईरान में निर्मित हथियारों से मेल खाती हैं। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने तैयार की है जिन्हें हथियार प्रतिबंध की निगरानी का काम सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें