फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का असली चेहरा: समर्पण कर चुके पुलिस प्रमुख को गोलियों से भूना, शव पर दागीं गोलियां, वीडियो वायरल

Thu, 19 Aug 2021 09:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान के बदलने की दुहाई देने वालों के लिए यह खबर आंखें खोलने वाली है। इससे उसका असली चेहरा उजागर हो गया है। 
 
विज्ञापन
तालिबान आंतकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान की क्रूरता बढ़ती जा रही है। यह मामला बदगीस प्रांत का है। बदगिस के पुलिस प्रमुख हाजी मुल्ला को तालिबानियों ने सरेआम गोलियों ने भून दिया। यहां तक कि उनके शव पर भी गोलियां दागीं। जबकि वह कुछ दिन पहले ही तालिबान के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके थे। 

विज्ञापन


पूर्व पुलिस प्रमुख हाजी मुल्ला की नृशंस हत्या का वीडियो सामने आया है। इसमें तालिबानियों ने हाजी मुल्ला के दोनों हाथ बांधकर घुटनों के बल किसी अनजान जगह पर बैठा रखा है। उनके हाथ भी बंधे हुए हैं। तालिबानी स्थानीय भाषा में उनसे कुछ बोल रहे हैं। तभी उन पर दनादन गोलियां बरसाई जाती हैं। 

चार कमांडरों को भीड़ के सामने मार डाला था
इससे पहले तालिबान ने चार कमांडरों को कंधार के एक स्टेडियम में भीड़ के सामने मौत के घाट उतार दिया था। इसकी बुधवार को एक तस्वीर सामने आई थी। बताया गया है कि इन कमांडरों ने भी 13 अगस्त को तालिबान के समक्ष सरेंडर किया था। 
विज्ञापन


नाखून उखाड़ने वाले पुलिस प्रमुख को भी मार डाला
बीते वर्षों के दौरान तालिबानी लड़ाकों के नाखून उखाड़ने वाले अफगानी कमांडर पाचा खान को तालिबानियों ने कंधार में मार डाला। वह शाह वली कोट के पुलिस प्रमुख थे। खान को तालिबान द्वारा देश में आम माफी की घोषणा करने से पहले मारा गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें