फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप के आरोपों पर रामास्वामी की प्रतिक्रिया, कहा- वे इस सदी के महान राष्ट्रपति, उनकी आलोचना नहीं करूंगा

Mon, 15 Jan 2024 01:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रामास्वामी ने कहा कि वे पूर्व राष्ट्रपति की आलोचना नहीं करेंगे। ट्रंप 21वीं सदी के महानतम राष्ट्रपति हैं। इसलिए मैं अब यहां उनकी आलोचना नहीं करूंगा। मैंने तो हमेशा ट्रंप का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति पद के सभी उम्मीदवार चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है। इस बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार रामास्वामी ने ट्रंप के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे 21वीं सदी के महानतम नेता हैं, इसलिए वह उनपर टिप्पणी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


सबसे पहले जानिए, ट्रंप ने क्या आरोप लगाए थे
ट्रंप ने शनिवार को रामास्वामी को धोखेबाज बताया है। उन्होंने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वह रामास्वामी को वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि विवेक ने अपने अभियान की शुरुआत बेहतर ढंग से की थी। दुर्भाग्य से अब वह केवल कपटपूर्ण अपने अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी ट्रंप को वोट करें। रामास्वामी को वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें।  

अब पढ़ें, रामास्वामी की प्रतिक्रिया 
ट्रंप की तीखे हमलों पर रामास्वामी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे पूर्व राष्ट्रपति की आलोचना नहीं करेंगे। ट्रंप 21वीं सदी के महानतम राष्ट्रपति हैं। इसलिए मैं अब यहां उनकी आलोचना नहीं करूंगा। मैंने तो हमेशा ट्रंप का समर्थन किया है। मैंने निर्णय लिया है कि मैं कोलोराडो और मेन में चुनाव नहीं लड़ूंगा क्योंकि यहां की अदालत ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया है। मैं ट्रंप के लिए चिंतित हूं। मैं अपने देश के लिए चर्चित हूं। मैं हमेशा ट्रंप के खिलाफ हुए उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा रहा हूं। मैंने हर कदम पर उनका बचाव किया है। 
विज्ञापन


ट्रंप के लिए कोर्ट का फैसला खड़ी कर सकता है मुश्किल
हाल ही में, कोलोराडो प्रांत की प्रमुख अदालत ने यूएस कैपिटल हिंसा मामले में ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य करार दिया। अदालत ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से व्हाइट हाउस की दौड़ के लिए प्रमुख दावेदार ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए राज्य के प्राथमिक मतदान से हटा दिया है। इस फैसले से ट्रंप के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें