फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार में सेना के समर्थन में रैली, तख्तापलट का विरोध करने वालों पर हमला

Fri, 26 Feb 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, यंगून।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

म्यांमार में सैन्य शासन का समर्थन कर रहे एक गुट के कुछ लोगों ने देश में सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे लोगों पर बृहस्पतिवार को हमला किया, इसमें कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


‘एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन’ के सदस्य म्यांमार की सेना से तनाव कम करने के लिए कुछ ढील देने की अपील कर रहे हैं। दस देशों के क्षेत्रीय गुट का मानना है कि टकराव के बजाय सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत किसी सहमति तक पहुंचने के लिए ज्यादा प्रभावी तरीका है।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों के मुताबिक, हमलावरों और घायल सहायता के लिए पुकार रहे हैं, वहीं पुलिस मूकदर्शक बन कर खड़ी है। तेजी से वायरल हो रहे एक वीडिया में सुले पगोडा जाने वाली एक सड़क के चौराहे पर एक कार्यालय के सामने एक व्यक्ति को चाकू मारा जा रहा है। घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब सैकड़ों लोगों ने सैन्य तख्तापलट के पक्ष में रैली निकाली। उन्होंने बैनर ले रखे थे जिनमें लिखा था, हम अपनी रक्षा सेवाओं के साथ खड़े हैं, हम स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल के साथ है। ‘स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल’ सैन्य सरकार का आधिकारिक नाम है। गौरतलब है कि सेना ने एक फरवरी को तख्ता पलट कर शासन अपने हाथ में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें