फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले भारत के कॉल सेंटरों पर छापा

Tue, 22 Oct 2019 05:48 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ब्रिटिश पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय पुलिस की मदद से कोलकाता में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटर बंद करवा दिए हैं। इन कॉल सेंटरों ने ऑनलाइन फर्जीवाड़े के जरिये अकेले ब्रिटेन में ही हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस दौरान सात लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

माइक्रोसॉफ्ट का नाम लेकर धोखाधड़ी

ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक, कॉल सेंटर लोगों को कॉल कर दावा करते थे कि वे माइक्रोसॉफ्ट से बोल रहे हैं। लोगों को उनके कंप्यूटर सिक्योरिटी के बारे में कहा जाता। जब लोग इसके लिए तैयार हो जाते तो वे 200 पाउंड में सॉफ्टवेयर बेच देते। इस सॉफ्टवेयर से वे लोगों का कंप्यूटर एक्सेस करने में सफल हो जाते और उनके बैंक अकाउंट पर हाथ साफ कर देते।

विज्ञापन


लंदन पुलिस के कमांडर कैरेन बैक्सटर ने कहा, ब्रिटिश नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे इन कॉल सेंटरों को हमने माइक्रोसॉफ्ट और भारतीय अधिकारियों की मदद से बंद करवा दिया है। पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस के साइबर डिवीजन के 50 अधिकारियों ने इन कॉल सेंटरों पर छापा मारा था। ब्रिटिश पुलिस और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की गई।

 23,500 शिकायतें मिलीं

इस साल अप्रैल तक लंदन पुलिस के नेशनल फ्रॉड इंटेलिजेंस ब्यूरो को धोखाधड़ी के इस तरीके की 23,500 से अधिक शिकायतें मिलीं। इससे 90 लाख पाउंड से अधिक का नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें