फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Perth: आस्ट्रेलिया में ट्रक से गिरा रेडियोधर्मी कैप्सूल मिला, छह दिन से की जा रही थी खोज

सार

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एंडी रॉबर्टसन ने कहा कि कैप्सूल से किसी को क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है। इसमें सीजियम 137 सिरेमिक स्रोत होता है, जो आमतौर पर विकिरण गेज में उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में अधिकारियों ने बुधवार को उस छोटे खतरनाक रेडियोधर्मी कैप्सूल को तलाश लिया, जो गत माह 1,400 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर ढुलाई के दौरान ट्रक से गिर गया था। अधिकारी ने कहा कि उक्त कैप्सूल को ढूंढना भूसे के ढेर से एक सूई खोजने जैसा था। मटर के आकार का यह कैप्सूल न्यूमैन के दक्षिण में ग्रेट नॉर्दर्न हाईवे पर मिला। 
विज्ञापन


छह दिन से खोजा रहा था कैप्सूल 
अधिकारियों ने बताया कि इसका पता 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा कर रहे एक खोजी वाहन द्वारा लगाया गया जब विशेषज्ञ उपकरण ने कैप्सूल से निकलने वाले विकिरण से इसकी पहचान की। आपातकालीन सेवा मंत्री स्टीफन डॉसन ने कहा, यह एक असाधारण परिणाम है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एंडी रॉबर्टसन ने कहा कि कैप्सूल से किसी को क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है। इसमें सीजियम 137 सिरेमिक स्रोत होता है, जो आमतौर पर विकिरण गेज में उपयोग किया जाता है। यह एक घंटे में 10 एक्स-रे के बराबर विकिरण उत्सर्जन करता है। इससे त्वचा जल सकती है और लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर हो सकता है। खोज दल ने पूरे राजमार्ग की छानबीन करने में छह दिन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें