फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार

Wed, 11 Dec 2019 01:39 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिकी राज्य वाशिंगटन में भारतीय मूल के एक सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। द बेलिंगहम हेराल्ड ने पुलिस के हवाले से कहा कि 5 दिसंबर को बेलिंगहम शहर में 22 वर्षीय ग्रिफिन लेवी सायरस ने अपने सिख उबर ड्राइवर के साथ मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी क्लाउडिया मर्फी ने अखबार को बताया कि ‘सायरस ने सिख व्यक्ति का गला घोंटने के दौरान उसके रंग को लेकर भी नस्ली टिप्पणी कीं। सायरस ने व्यक्ति के भारत से होने और पगड़ी पहनने को लेकर भी टिप्पणियां की। ड्राइवर ने किसी तरह वाहन से निकल कर 911 पर मदद के लिए फोन किया, जिसके बाद घटनास्थल पर आई पुलिस ने सायरस को हिरासत में ले लिया। चालक की पहचान नहीं हो पाई है।’ 

बेलिंगहम पुलिस ने बताया कि अभियोजक यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हमलावर को घृणा अपराध के आरोपों का सामना करना चाहिए। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने उसके अपार्टमेंट के बरामदे में सायरस को गिरफ्तार कर लिया। बेलिंगहम पुलिस ने सायरस को 6 दिसंबर को लगभग नौ लाख की जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें