फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: क्या गिरफ्तार होंगे पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान? अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Thu, 09 Mar 2023 10:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बीते सप्ताह के आखिर में लाहौर के ज़मान पार्क इलाके में इमरान के निवास से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी। जहां पुलिस और इमरान समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। जिसके बाद इमरान ने सरकार और सरकारी संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी की थी।
 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में क्वेटा की एक स्थानीय अदालन ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पूर्व पीएम को अदालत में पेश करें। 

विज्ञापन


जिस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है वह बीते रविवार को राजकीय संस्थाओं और उनके अधिकारियों के खिलाफ इमरान खान की टिप्पणी से संबंधित है। मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता अब्दुल खलील काकर ने पीटीआई प्रमुख के खिलाफ बिजली रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। क्वेटा पुलिस ने सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरा खान के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम 2016 की धारा 153ए, 124ए और 505 के तहत "नफरत फैलाने" का मामला दर्ज किया है। 

दरअसल, बीते सप्ताह के आखिर में लाहौर के ज़मान पार्क इलाके में इमरान के निवास से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी। जहां पुलिस और इमरान समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। जिसके बाद इमरान ने सरकार और सरकारी संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी की थी।
विज्ञापन


 क्या बोले थे इमरान खान?
पुलिस और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष के बाद, खान कहा कि सरकार पंजाब में चुनाव टालने का बहाना चाहती है और इसके लिए उसे लाशों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमारे 100 कार्यकर्ताओं को उठा लिया है। हम सरकार और उसके आकाओं को उसके नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे।  

गौरतलब है कि इस्लामाबाद की एक अदालत द्वारा तोशखाना मामले में खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस की छापेमारी शुरू हुई। कई मामलों का सामना कर रहे खान ने पिछले हफ्ते कहा था कि अब तक उनके खिलाफ कम से कम 76 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें