फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के नए PM की नियुक्ति कर सकती हैं महारानी एलिजाबेथ-II, इतिहास में ऐसा पहली बार होगा

Fri, 26 Aug 2022 07:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रिपोर्ट में दावा किया है कि महारानी के लिए एक गुप्त योजना तैयार की गई है, जिसके तहत वह लंदन के बकिंघम पैलेस या दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में विंडस कैसल की यात्रा करने के बजाय बाल्मोरल बेस पर नवनिर्वाचित नेता की अगवानी करेंगी। 
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल स्थित अपने आवास पर जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है कि महारानी एलिजाबेथ, नवनिर्वाचित नेता को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए पारंपरिक समारोह आयोजित कर सकती हैं। 
विज्ञापन

 
96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं। वह स्कॉटलैंड में गर्मी की अपनी सालाना छुट्टी बिता रही हैं। 

एक प्रमुख ब्रिटिश अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि महारानी के लिए एक गुप्त योजना तैयार की गई है, जिसके तहत वह लंदन के बकिंघम पैलेस या दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में विंडस कैसल की यात्रा करने के बजाय बाल्मोरल बेस पर नवनिर्वाचित नेता की अगवानी करेंगी। पूर्व चांसलर ऋषि सुनक या विदेश सचिव लिज ट्रस दौड़ में आमने-सामने हैं। 

कंजर्वेटिव पार्टी के नए नेता का चुनाव 5 सितंबर को किया जाएगा और उसके बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर औपचारिक रूप से बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी के नियुक्त होने के अगले दिन महारानी के साथ उनकी मुलाकात का कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संबंध में अंतिम फैसला अगले सप्ताह सार्वजनिक रूप से घोषित किया जाएगा, क्योंकि निवर्तमान और नवनिर्वाचित प्रधानमंत्रियों को अग्रिम नोटिस की जरूरत है। 

संभवत: ऐसा पहली बार होगा कि संसद में बहुमत दल के नेता द्वारा महारानी के हाथों का चुंबन लंदन या विंडसर के बाहर लिया जाएगा। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि महारानी को अब यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। 

सूत्र ने कहा, जब प्रधानमंत्री आसानी से बाल्मोरल पहुंच सकते हैं तो भी महारानी के लिए एक हजार मील की यात्रा करके आना-जाना अच्छा विकल्प नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें