अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के साक्षात्कार से एक घंटे पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय टेलीविजन पर राष्ट्रमंडल दिवस को संबोधित करने के दौरान अपना वार्षिक संदेश साझा करेंगी।
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने तब से अमेरिका में कई इंडस्ट्रीज से जुड़कर एक नया जीवन शुरू किया और अब कैलिफोर्निया में रहते हैं। 2020 की शुरुआत में क्वीन के साथ बैठक में हैरी ने शाही परिवार से दूर जाने के फैसले का एक साल में समीक्षा करने पर सहमति जताई थी। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, 'ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने महारानी को कंफर्म कर दिया है कि वे 'द रॉयल फैमिली' के कामकाजी सदस्य के रूप में नहीं लौटेंगे।'
शाही परिवार के दूसरे सदस्यों में बांटी जाएंगी उपाधि
बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'महारानी ने उनको पत्र लिखा है कि रॉयल फैमिली के कार्यों से दूर होने के कारण सार्वजनिक सेवा के जीवन के साथ आने वाली जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को जारी रखना संभव नहीं होगा। इसलिए उनकी मानद सैन्य नियुक्तियां और राजकुमार और राजकुमारी के पद महारानी को लौटा दिए जाएंगे और फिर इन्हें रॉयल फैमिली के सदस्यों के बीच वितरित किया जाएगा।' प्रिंस हैरी को कई सैन्य उपाधि और कॉमनवेल्थ से जुड़े अपॉइटमेंट सहित कई अधिकार मिले हुए हैं> इसी तरह उनकी पत्नी मेगन को कई मानद उपाधि प्राप्त हैं।