फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen Elizabeth Death: महारानी के अंतिम संस्कार की सुरक्षा में खर्च होंगे 59 करोड़, जानें कहां-कहां होगा पहरा

Fri, 16 Sep 2022 06:51 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, लंदन

सार

Queen Elizabeth Funeral: एक पूर्व रॉयल सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि लंदन को भारी सुरक्षा के साथ कवर किया जाएगा। छतों और खास बिंदुओं पर निशानेबाजों को बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खासा भीड़ को देखते हुए आतंकवाद के पर्याप्त खतरे की आशंका है। 
विज्ञापन
Queen Elizabeth Funeral - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Queen Elizabeth Funeral: महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महारानी के अंतिम संस्कार की सुरक्षा में करीब 70 लाख अमेरिकी डॉलर यानि 59 करोड़ भारतीय रुपये खर्च होंगें। बताया जा रहा है ब्रिटेन के इतिहास में कई शाही आयोजन हुए हैं लेकिन महारानी के अंतिम संस्कार के दिन सुरक्षा पर सबसे ज्यादा खर्चा किया जा रहा है।

विज्ञापन


 दुनियाभर से इकठ्ठे होने वाले हैं नेता
महारानी (Queen Elizabeth II) के अंतिम दर्शन के लिए दुनियाभर से नेता इकठ्ठे होने वाले हैं साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। उनको सुरक्षित रखने के लिए ब्रिटिश की एमआई5 और एमआई6 खुफिया एजेंसियां, लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस और गुप्त सेवा एक साथ काम करेंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह यूनाइटेड किंगडम की पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाई है।

इससे पहले भी की बात करें तो 2011 में प्रिंस और प्रिंस ऑफ वेल्स की शादी का बड़ा आयोजन हुआ था। अगर सुरक्षा पर किए खर्च की बात करें तो इसके सामने कुछ भी नहीं। विलियम और केट की 2011 की शादी में भारी पुलिस तैनाती थी। 
विज्ञापन


आतंकवादी हमले की आशंका
एक पूर्व रॉयल सुरक्षा अधिकारी साइमन मॉर्गन ने कहा कि लंदन को भारी सुरक्षा के साथ कवर किया जाएगा। छतों और खास बिंदुओं पर निशानेबाजों को बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खासा भीड़ को देखते हुए आतंकवाद के पर्याप्त खतरे की आशंका है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहर के कुछ हिस्सों को पहले ही बंद कर दिया गया है और संभावना है कि अंतिम संस्कार से पहले और सड़कें बंद हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महारानी के अंतिम संस्कार में 750,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शाही घराना छोड़ चुके प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को भी शाही सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें