इस्राइल के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के बीच अहम बैठक
वहीं दूसरी ओर मंगलवार को इस्राइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज और इस्राइली सेना (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल एयाल जामीर के बीच एक अहम बंद कमरे में बैठक हुई। इस बैठक में दोनों अधिकारियों ने सेना में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया।
बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अब भी रक्षा मंत्री से पूर्व सलाह लेना इस प्रक्रिया का हिस्सा बना रहेगा। इसका उद्देश्य सेना में नेतृत्व की निरंतरता बनाए रखना, पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करना और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की सेना की क्षमता को मजबूत करना है। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि आईडीएफ की नियुक्ति प्रक्रिया हमारे सैन्य संसाधनों की देखभाल का एक मूल स्तंभ है, और हम इसे पेशेवर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- US Trade Deals: ट्रंप बोले- EU समेत कई देशों से ऐतिहासिक व्यापार समझौते, अब अमेरिकी खजाने में आ रहे अरबों डॉलर
मतभेद की खबरों के बीच अहम बैठक
गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे समय हुई है जब इस्राइली रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के बीच कथित मतभेद की कई खबरें सामने आ रही थीं, खासतौर पर वरिष्ठ पदोन्नति और सैन्य नीतियों को लेकर। अब माना जा रहा है कि इस बैठक से दोनों के बीच तनाव कम हुआ है और IDF में नियुक्तियों की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ेगी।