फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qatar: भ्रष्टाचार मामले में बेल्जियम की जांच पर कतर ने दिया बयान, कहा- दोनों देशों के संबंधों पर पड़ेगा असर

Sun, 18 Dec 2022 10:08 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दोहा

सार

कतर के अधिकारी ने यूरोपीय संसद के सदस्यों के फैसलों को प्रभावित करने के कथित प्रयास में बेल्जियम की जांच की निंदा की और कहा कि इससे दोनों देशों के संबंधों के बीच असर पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के लिए आज विजेता मिल जाएगा। कई रोमांचक मैच के बाद भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद काफी हड़कंप मच गया है। कतर पर यूरोपियन यूनियन के सदस्यों को रिश्वत देने का गंभीर आरोप लगा है। इसको लेकर कतर ने रविवार को बेल्जियम के अधिकारियों द्वारा जांच किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता होने से इनकार किया।

विज्ञापन


कतर के अधिकारी ने यूरोपीय संसद के सदस्यों के फैसलों को प्रभावित करने के कथित प्रयास में बेल्जियम की जांच की निंदा की। बेल्जियम के अधिकारियों ने यूरोपीय संसद से जुड़े चार लोगों पर आरोप लगाय कि विश्व कप के मेजबान कतर ने निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए उन्हें नकद और उपहार दिए। हालांकि कतर ने पहले किसी भी रिश्वत की बात से साफ इनकार किया है।

एक खाड़ी देश द्वारा एमईपी के फैसलों को प्रभावित करने के लिए मौद्रिक भुगतान के संबंध में शुक्रवार को एक यूरोपीय संसद सांसद ईवा कैली और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के बाद आया है। बयान में कहा गया है कि जांच में कतर का नाम नहीं लिया गया है, फिर भी हमारे देश की विशेष रूप से आलोचना और हमला किया गया है। कतर राजनयिक ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि बेल्जियम सरकार ने आरोपों से अवगत होने के बाद तथ्यों को स्थापित करने के लिए हमारी सरकार के साथ जुड़ने का कोई प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें