फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qatar: इस्राइली हमले के विरोध में कतर ने अरब देशों के साथ की बैठक, इस्राइल के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

Sun, 14 Sep 2025 10:29 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इस्राइल ने दोहा में एक हवाई हमला किया, जिसका निशाना हमास का शीर्ष नेतृत्व था। माना जा रहा था कि हमास नेता उस समय गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिका समर्थित नए प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। इस हमले की कतर ने निंदा की है।
 
विज्ञापन
शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाकर किए गए इस्राइली हमले की कतर ने निंदा की है। कतर ने इस्राइल के हमले के खिलाफ अरब और मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें इस्राइल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही इस्राइल को जवाब देने पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने इस्राइल की निंदा की। शेख मोहम्मद ने कहा कि कतर इस्राइल-हमास युद्ध में युद्धविराम के लिए मिस्र और अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस युद्ध ने सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद गाज़ा पट्टी को तबाह कर दिया है। इस संघर्ष के बीच व्यापक मध्य पूर्व में इस्राइल के हमलों के परिणाम भुगतने का समय आ गया है।

शेख मोहम्मद ने बैठक में अरब देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मिलकर कहा कि समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोहरे मापदंड अपनाना बंद करे और इस्राइल को उसके द्वारा किए गए सभी अपराधों के लिए दंडित करे।
विज्ञापन


हमास के आतंकियों को गाजा के लोगों की परवाह नहीं: नेतन्याहू
इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि  दोहा स्थित हमास पोलित ब्यूरो युद्ध को अंतहीन रूप से खींच रहा है और बंधकों की रिहाई रोक रहा है। कतर में बैठे हमास के आतंकी सरगना गाजा के लोगों की परवाह नहीं करते। वे हर युद्धविराम की कोशिश को रोकते रहे हैं, ताकि युद्ध को अंतहीन रूप से खींचा जा सके। अगर इनसे छुटकारा मिल जाए तो बंधकों की रिहाई और युद्ध का अंत संभव हो सकेगा।

इस्राइल ने दोहा में हमास के शीर्ष नेतृत्व को बनाया था निशाना
टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को इस्राइल ने दोहा में एक हवाई हमला किया, जिसका निशाना हमास का शीर्ष नेतृत्व था। माना जा रहा था कि हमास नेता उस समय गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिका समर्थित नए प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे।

इसमें हमास के नेताओं की मौत हो गई थी। हमास ने कहा कि उसके शीर्ष नेता हमले में बच गए, लेकिन पांच निचले स्तर के सदस्य मारे गए। इसमें गाजा में हमास के नेता और उसके शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या का बेटा, तीन अंगरक्षक और अल-हय्या के कार्यालय का प्रमुख शामिल है। कतर पर हुए हमले की मध्य पूर्व और उसके बाहर कई देशों ने व्यापक निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें