फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qatar Gas Terminal Explosion: कतर के गैस संयंत्र पर धमाका, 54 लोग गंभीर रूप से घायल; 18 लापता, 13 लोगों की मौत

Mon, 22 Jun 2026 07:59 AM IST
Jyoti Bhaskar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

Qatar Gas Terminal Explosion: कतर में एक गैस संयंत्र पर धमाके में 54 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 18 लोग लापता भी हुए हैं। वहीं, 13 लोगों की मौत हो गई है। रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे के बारे में कतर सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
कतर के गैस प्लांट में धमाका - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर के प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल में रविवार को भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद लगी आग में 54 लोग घायल हो गए और 18 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, 13 लोगों की जान चली गई है। ईरान युद्ध के दौरान ईरानी हमले में इस गैस प्लांट को भारी नुकसान हुआ था। रविवार को इस प्लांट को मरम्मत के बाद फिर से चालू करने की कोशिश की गई। इसी कोशिश में विस्फोट हुआ। यह विस्फोट रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुआ, जो कतर के प्राकृतिक गैस उद्योग का प्रमुख केंद्र है। इस घटना से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में और अधिक अस्थिरता पैदा होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कतर दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस उत्पादकों में से एक है।
विज्ञापन




ऊर्जा मंत्री ने बताई मृतकों की संख्या
कतर के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को बताया कि गैस एक्सपोर्ट करने वाले एक अहम टर्मिनल पर हुए धमाके में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। कतर की राजधानी दोहा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काबी ने मरने वालों की संख्या बताई और कहा कि यह धमाका एक इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट (औद्योगिक दुर्घटना) की वजह से हुआ।
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों के बीच कतर ने शुरू किया गैस उत्पादन
ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा किए जाने के कारण कतर अपने ग्राहकों तक गैस की खेप नहीं भेज पा रहा था। इसी वजह से कतर ने अपनी गैस उत्पादन गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। हालांकि, युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने को लेकर जारी वार्ताओं के बीच ईरान द्वारा जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ कुछ ढीली करने के बाद कतर ने अपने निर्यात टर्मिनल को फिर से चालू करने की प्रक्रिया शुरू की थी। रविवार रात इसी प्रक्रिया के दौरान बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में विस्फोट हुआ और आग लग गई। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कतर एनर्जी ने इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


कतर के गृह मंत्रालय ने बताई स्थिति की गंभीरता
विस्फोट के बाद हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआत जांच के बाद अधिकारियों ने बताया था कि केवल कुछ लोग ही घायल हुए हैं। हालांकि, कई घंटे बाद कतर के गृह मंत्रालय ने कहीं अधिक गंभीर स्थिति का खुलासा करते हुए बताया कि इस हादसे में 54 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें