फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hormuz: ईरान कब तक बंद रखेगा होर्मुज? लेबनान-तेल बिक्री को लेकर छूट पर फंसा पेच; इस्राइल रुकने को नहीं तैयार

Mon, 22 Jun 2026 06:17 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्गेनस्टॉक/तेहरान/दुबई।

सार

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना अगले आदेश तक जहाजों को होर्मुज मार्ग से गुजरने के लिए आवश्यक परमिट जारी नहीं कर रही है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर इस्राइल की ओर से सैन्य कार्रवाई और तेज होती है तो ईरान अतिरिक्त और अधिक कठोर कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते को स्थायी युद्धविराम के रूप में बदलने के लिए स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक शहर में बातचीत शुरू हो गई है। लेकिन उससे पहले, लेबनान के मसले पर पेच फंसता दिख रहा है। ईरान ने साफ किया है कि जब तक लेबनान में युद्धविराम लागू नहीं होता और ईरानी तेल की बिक्री के लिए छूट जारी नहीं दी जाती, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। इस्राइल ने स्पष्ट कर दिया है कि लेबनान में खतरों को खत्म करने के लिए उसके सैनिकों पर कोई रोक नहीं है। वहीं, अमेरिका का दावा है कि होर्मुज खुला हुआ है और जहाज उसके रास्ते आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन


ईरान की दो सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम और फार्स न्यूज ने रविवार को सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि दुनिया के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद है। शनिवार को लेबनान पर इस्राइल के भीषण हमले के बाद ईरानी सैन्य कमान ने होमुर्ज को फिर से बंद करने का एलान किया था। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी की नौसेना अगले आदेश तक जहाजों के होर्मुज से गुजरने के लिए परमिट नहीं जारी कर रही है। एजेंसी ने यह भी कहा कि अगर इस्राइल की तरफ से आक्रामकता बढ़ी तो और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

काट्ज बोले- लेबनान में अपनी जगह बने हुए हैं हमारे सैनिक
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने रविवार को कहा कि लेबनान में खत्म करने के लिए कार्रवाई करने को लेकर इस्राइली सैनिकों पर न कोई रोक थी और न अब है। सैनिक सुरक्षा क्षेत्र में अपनी जगह पर बने हुए हैं। शनिवार को लेबनान में इस्राइली सेना के हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए थे, यह घटना ईरान समर्थित हिजबुल्ला के साथ हुए संघर्ष    विराम के एक दिन बाद हुई थी।
विज्ञापन


जमीनी नियंत्रण और बफर जोन पर फंसा है पेच
लेबनान में युद्धविराम में मुख्य पेच इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच जमीनी नियंत्रण और बफर जोन को लेकर फंसा है। भले ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बनी हो, लेकिन इस्राइल लेबनान से अपनी सेना हटाने और बफर जोन खाली करने से इनकार कर रहा है, जिसके कारण तनाव बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें