प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में फ्रांस का दौरा करेंगे। इस दौरान वह फ्रांस की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सैन्य परेड बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी बीच फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने बुधवार को शुरू हुए यूरोप के सबसे बड़े स्टार्ट-अप और टेक्नोलॉजी इवेंट वीवाटेक में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया।
मौरिस लेवी ने आगे कहा कि भारत साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। जब आप भारत में हुए बदलाव में पिछले कुछ सालों के अंतर को देखते हैं, तो यह बिल्कुल शानदार दिखता है। क्योंकि जब साइबर सुरक्षा की बात आती है तो पिछले कुछ सालों तक भारत साइबर सुरक्षा के मामले मे कहीं नहीं था, लेकिन अब यह दुनिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के निमंत्रण पर 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस की आगामी यात्रा के बारे में बोलते हुए लेवी ने कहा, भारत और फ्रांस के बीच संबंध गठबंधन, साझेदारी और आपसी सम्मान का रिश्ता है। उन्होंने आगे कहा, "बैस्टिल डे के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आने से हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम बेहद खुश हैं क्योंकि यह फ्रांस और भारत के बीच, राष्ट्रपति मैक्रो और पीएम मोदी के बीच गठबंधन और साझेदारी को मजबूत करने कर रहा है और हमारी अर्थव्यवस्थाओं के विकास को बढ़ावा दे रहा है।