फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पीटीआई नेता शिरीन मजारी गिरफ्तार, एंटी-करप्शन पंजाब और इस्लामाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Sat, 21 May 2022 05:27 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में मंत्री रहीं शिरीन मजारी को रविवार को उनके आवास के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान की पूर्व मंत्री शिरीन मजारी - फोटो : facebook/ShireenMazari1.PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की पूर्व मंत्री शिरीन मजारी को उनके आवास के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एंटी-करप्शन पंजाब और इस्लामाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। मजारी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की नेता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मजारी को जमीन अतिक्रमण के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मजारी की बेटी ने शनिवार को दावा किया किशिरीन मजारी को पुलिस अधिकारियों ने पीटा और उन्हें अपने साथ ले गए। पिछले महीने इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटाने के बाद से पूर्व मंत्री मजारी, सेना की आलोचना करती रही हैं।

भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों द्वारा मजारी की गिरफ्तारी के बाद एक राजनीतिक भूचाल ला दिया। हालांकि, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज के हस्तक्षेप के बाद हालात काबू में भी आ गए। उन्होंने पुलिस को उन्हें हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


हमजा ने 59 वर्षीय मजारी की गिरफ्तारी में शामिल उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए हैं। हमजा ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेता की गिरफ्तारी का आदेश नहीं दिया था। उनका इशारा परोक्ष तौर पर यह था कि उनकी नजरबंदी के पीछे अन्य ताकते हैं।

इससे पहले मजारी की बेटी ईमान जैनब मजारी-हजीर ने ट्वीट किया कि उनकी मां को भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उस समय मजारी के खिलाफ आरोप घोषित नहीं किए गए थे। मजारी-हजीर ने कहा कि पुरुष पुलिस अधिकारियों ने मेरी मां को पीटा और उन्हें अपने साथ ले गए। मुझे केवल इतना बताया गया कि लाहौर की भ्रष्टाचार रोधी इकाई उन्हें ले गई।

भ्रष्टाचार रोधी प्रतिष्ठान (एसीई) के अधिकारियों ने ‘डॉन न्यूज’ से कहा कि शिरीन को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मजारी के खिलाफ पुलिस का मामला 1970 का है जब वह सात साल की थी। उनके परिवार पर प्रांतीय राजधानी लाहौर से 400 किलोमीटर दूर डीजी खान जिले में 800 कनाल (100 एकड़) जमीन हड़पने का आरोप है। दशकों की न्यायिक देरी के बाद, इस साल मार्च में इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज किया गया।

प्रधानमंत्री के पूर्व विशेष सहायक शाहबाज गिल ने पाकिस्तान तहरीक-ए -इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं से कोहसार पुलिस थाने पहुंचने को कहा है जहां मजारी को रखा गया है। पीटीआई के नेताओं ने कहा कि यह गिरफ्तारी राजनीतिक विद्वेष के कारण की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें