फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: इस्राइल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, नए कानून के प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 23 Jan 2023 06:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

नए कानून से इस्राइली सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का अधिकार मिल जाएगा। उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नेतन्याहू ने अपने गृह व स्वास्थ्य मंत्री आरयेह डेरी को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
इस्राइल सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल में सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों को नियंत्रित करने वाले नए कानून के प्रस्ताव का विरोध जारी है। शनिवार को एक लाख से अधिक लोग इसके खिलाफ तेल अवीव की सड़कों पर उतर आए। यरुशलम, हाइफा, बेर्शेबा और हर्जलिया समेत देश के कई शहरों में हजारों लोगों ने ऐसी रैलियां निकालीं।
विज्ञापन


बीते हफ्ते भी तेल अवीव में ऐसे रैली में करीब 80 हजार लोग शामिल हुए थे। दरअसल, नए कानून से इस्राइली सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का अधिकार मिल जाएगा। उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नेतन्याहू ने अपने गृह व स्वास्थ्य मंत्री आरयेह डेरी को पद से हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कर संबंधी मामले में उन्हें दोषी मानते हुए पद से हटाने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें