फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में पेंशन सुधार के खिलाफ 'महाहड़ताल', 90 फीसदी रेलवे और मेट्रो सेवाएं ठप

Fri, 06 Dec 2019 12:55 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रांस में हड़ताल - फोटो : PTI
विज्ञापन

फ्रांस में पेंशन सुधार के विरोध में बुधवार को पेरिस समेत अनेक शहरों में लाखों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए जिसके बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस प्रदर्शन का असर रेलवे सेवाओं पर भी पड़ा है। इसके  विरोध में देश में रेल सेवाएं लगभग ठप हो गईं हैं।

विज्ञापन


82 फीसदी ड्राइवर हड़ताल पर हैं और कम से कम 90 फीसदी क्षेत्रिय ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मीडिया के मुताबिक, हड़ताल आगे भी जारी रह सकती है। पेरिस में 16 में से 11 मेट्रो लाइनें बंद हैं। इस कारण यात्रियों को बाइक और स्कूटर किराए पर लेना पड़ रहे हैं। स्कूल बंद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि मैक्रों का नया पेंशन प्रावधान बेहद खर्चीला और भेदभाव पूर्ण है।

पैरिस में कई जगहों पर पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। कई जगह पर प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग लगा दी। देशभर से सरकारी कर्मचारी पैरिस में आ गए और इस प्रावधान को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। देश में रेल सेवाएं भी ठप हो गई हैं।
विज्ञापन


दरअसल मैक्रों देश में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू करना चाहते थे जिससे निजी और सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद बराबर पेंशन मिले। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि इस प्रावधान में खामी है जिसके चलते 62 साल में रिटायर होने के बाद भी उन्हें काम करना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें