फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलारूस में तेज हुआ राष्ट्रपति का विरोध, सड़कों पर उतरीं महिलाएं, 300 गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 11:58 PM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
विज्ञापन
बेलारूस राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको - फोटो : PTI
विज्ञापन

यूरोपीय देश बेलारूस में सत्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी मिंस्क में शनिवार को राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के इस्तीफे की मांग को लेकर महिलाएं सड़कों पर उतरीं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बीते छह सप्ताह से जारी प्रदर्शनों का चेहरा बनी बुजुर्ग महिला भी शामिल है।

विज्ञापन


प्रदर्शन में 2,000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। बेलारूस में 9 अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो लगातार जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि एलेक्जेंडर 80 प्रतिशत मत हासिल कर सातवीं बार राष्ट्रपति चुनाव जीते हैं, जबकि विरोधियों और कुछ चुनाव कार्यकर्ताओं का कहना है कि नतीजों में गड़बड़ी की गई है।

मानवाधिकार समूह वियासना ने कहा कि शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान 320 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में ली गईं महिलाओं में 73 वर्षीय पूर्व भू-विज्ञानी नीना बहिंस्काया भी शामिल हैं, जो प्रदर्शनों का लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें