प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम/केंसिग्टन रॉयल
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के सदस्य एक-दूसरे को उनकी उपाधियों से संबोधित नहीं करते हैं बल्कि सबके लिए एक खास या विचित्र उपनाम होता है।
प्रिंस विलियम का उनकी दादी के लिए एक विशेष उपनाम यानी 'गैरी' था
अपने 'एलए दौरे' के दौरान जेम्स कॉर्डन के साथ एक साक्षात्कार में मेघन मार्कल ने खुलासा किया कि वह प्रिंस हैरी को 'हज' कहती हैं। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दिलचस्प बात यह है कि दिवंगत रानी का परिवार उन्हें 'लिलिबेट' कहकर संबोधित करता था और प्रिंस विलियम का उनकी दादी के लिए एक विशेष उपनाम यानी 'गैरी' था।
प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के बच्चे प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर देते हैं
प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के तीन बच्चे हमेशा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अपनी दुर्लभ उपस्थिति से रॉयल प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं। कुछ दिन पहले प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस जॉर्ज को अपने माता-पिता के साथ ट्रूपिंग द कलर में देखा गया था, जहां उन्होंने किंग चार्ल्स और रानी कैमिला की उपस्थिति में बालकनी से शाही परिवार के समर्थकों का अभिवादन किया।
केट की सेहत को लेकर चल रहीं थी अफवाहें
केट मिडलटन की बीते दिनों सर्जरी हुई थी, जिसके चलते उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया था। हाल ही में केट मिडलटन की मदर्स डे के अवसर पर एक तस्वीर सामने आई थी। उस तस्वीर के साथ कांट-छांट की गई थी। विवाद बढ़ने पर केट मिडलटन की तरफ से ही बयान जारी कर तस्वीर से छेड़छाड़ की बात स्वीकार की गई थी और तस्वीर को वापस लिया गया था। उसके बाद से ही मिडलटन की सेहत को लेकर अफवाहों को दौर चल रहा था। साथ ही ब्रिटिश राजघराने के महल केसिंग्टन पैलेस के कई पुराने कर्मचारियों ने भी बताया था कि उन्होंने कई दिनों से केट को नहीं देखा है।