फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने इस्राइली माउंटेन बेस को निशाना बनाया, 'सबसे बड़ा' हवाई हमला बताया

Mon, 08 Jul 2024 03:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने इस्राइली माउंटेन बेस को निशाना बनाया है। हिजबुल्लाह का दावा है कि यह उसका सबसे बड़ा हवाई हमला है। वहीं इस्राइली ने कहा कि हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेबनान के हिजबुल्लाह आंदोलन ने रविवार को दावा किया है कि उसने अपना "सबसे बड़ा" हवाई अभियान शुरू किया है, जिसमें गोलान हाइट्स में पर्वत की चोटी पर स्थित इस्राइली सैन्य खुफिया अड्डे पर विस्फोटक ड्रोन भेजकर हमला किया है। सीमा पार से बढ़ती गोलीबारी के बीच यह इस हमले ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने कहा- हमले में कोई हताहत नहीं
इस्राइली सेना ने कहा कि एक विस्फोटक ड्रोन "माउंट हर्मन में एक खुले क्षेत्र में गिरा है लेकिन इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है। 

पिछले साल 7 अक्तूबर को इस्राइल पर फलिस्तीनी समूह के हमले के बाद से गाजा पट्टी में युद्ध चल रहा है। इसमें ईरान समर्थित हमास के सहयोगी हिजबुल्लाह का इस्राइल के सुरक्षा बलों के साथ लगातार गोलीबारी हो रही है। 

टोही केंद्र को निशाना बनाने के लिए किया हमला
अपने हवाई बलों द्वारा किए गए "सबसे बड़े ऑपरेशन" की घोषणा करते हुए, हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने माउंट हर्मन पर "टोही केंद्र को निशाना बनाने के लिए ड्रोन से लगातार स्क्वाड्रन" भेजे हैं।
विज्ञापन


जानिए...यह है मामला
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 37000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कतर में हो रहीं बैठक
हमास के रुख में यह बदलाव कतर में इस्राइल और हमास के प्रतिनिधियों के बीच फिर से शुरू हुई वार्ता के बीच आया है। बता दें, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से व्यापक समझौते पर मध्यस्थता के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा करने की अनुमति मिलने के बाद यह बातचीत फिर से शुरू हुई।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मोसाद के निदेशक डेविड बार्निया ने मध्यस्थों से मिलने तथा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को शामिल करते हुए संभावित नए समझौते की शर्तों पर चर्चा करने के लिए कतर की यात्रा की। वहीं एक इस्राइली मसौदा प्रस्ताव का विवरण स्थानीय मीडिया में सामने आया है। इसमें एक तय समय सीमा के भीतर बातचीत शुरू करने के प्रावधान शामिल हैं। हालांकि, इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने से परहेज किया है।

हमास और इस्राइल के बीच एक समझौते को सुरक्षित करने के प्रयासों को हाल के महीनों में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। नेतन्याहू पर इस्राइली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए दक्षिणपंथी मंत्रियों और बंधकों के परिवारों सहित विभिन्न क्षेत्रों से दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें