फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में आए राजकुमार फिलिप, लंदन के दूसरे अस्पताल में ले जाए गए

Mon, 01 Mar 2021 08:00 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
विज्ञापन
राजकुमार फिलिप - फोटो : फाइल
विज्ञापन

बकिंघम पैलेस ने कहा है कि राजकुमार फिलिप को किसी संक्रमण के इलाज के लिए लंदन के एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया है। पैलेस ने बताया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति 99 वर्षीय फिलिप को किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल से सेंट बार्थोलोम्यू अस्पताल में ले जाया गया।

विज्ञापन


किसी अज्ञात संक्रमण के उपचार के साथ ही उनके हृदय की जांच की जाएगी और उन्हें निरीक्षण में रखा जाएगा। यह बीमारी कोरोना वायरस से संबंधित नहीं है। राजपरिवार के अधिकारियों ने इसे एहतियाती कदम बताया था।

पैलेस ने कहा कि राजकुमार फिलिप की स्थिति ठीक है और उनपर इलाज का असर हो रहा है। लेकिन सप्ताह के आखिर तक उनके अस्पताल में ही रहने की संभावना है। फिलिप को बीमार पड़ने के बाद पिछले महीने किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें